शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर आया अखिलेश यादव का बयान, बुलडोजर का जिक्र कर बड़ी बात कर दी
Akhilesh Yadav On Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. बता दें कि सपा चीफ पहले भी शंकराचार्य का समर्थन कर चुके हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav On Shankaracharya Avimukteshwaranand
Akhilesh Yadav On Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पिछले कई दिनों से प्रयागराज में धरने पर बैठे हैं. माघ मेले में जब से उनका शासन से विवाद हुआ है, तभी से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद धरने पर हैं और अब ये पूरा विवाद उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा विवाद बन गया है. माघ मेले में मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य स्नान विवाद के दौरान जो-जो हुआ, उसका विरोध देखने को मिल रहा है और विपक्षी राजनीतिक दल शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आ गए हैं.