लेटेस्ट न्यूज़

यूपी सरकार को ब्राह्मण-सवर्ण विरोधी बता इस्तीफा देने वाले मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के पीछे कौन आया?

UP News: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद यूपी में हड़कंप मचा हुआ है. इस्तीफा देते ही अलंकार अग्निहोत्री के पीछे ये भी आ गए हैं.

ADVERTISEMENT

Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri resignation, Alankar Agnihotri resignation, Bareilly City Magistrate,  UGC rules controversy, General Category students protest
Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri resignation
social share
google news

UP News: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य पर निशाना साधते हुए, उन्हें ब्राह्मण-जनरल वर्ग विरोधी बताते हुए इस्तीफा दिया है. पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि हमारे शंकराचार्य जी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया और उनके शिष्यों की जिस तरह से चोटी-शिखा पकड़ी गई, संतों को जूतों-चप्पलों से पिटा गया, वह ब्राह्माणों विरोधी रवैया है. इसी के साथ उन्होंने इस्तीफे की दूसरी वजह यूजीसी कानून बताई है. उनका कहना है कि ये कानून जनरल वर्ग छात्र विरोधी है.