लेटेस्ट न्यूज़

मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के सरकारी आवास पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची, सभी गेट बंद हुए, क्या होने जा रहा?

Alankar Agnihotri Resignation: बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद प्रशासनिक तनाव बढ़ गया है. उन्होंने बंधक बनाने का आरोप लगाया, जबकि प्रशासन ने इसे खारिज किया और सरकार ने उन्हें अनुशासनहीनता के कारण निलंबित कर दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Alankar Agnihotri Resignation: उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. मंगलवार को भारी पुलिस बल ने अलंकार अग्निहोत्री के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया है. एडीएम (ADM) कंपाउंड के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति, यहां तक कि मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इलाके को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है.