UGC नियम के खिलाफ यूपी की ये भीड दिल्ली तक चढ़ आई, मौके से देखिए गुस्से वाला पूरा माहौल
UGC New Rules Protest: दिल्ली में UGC के नए नियमों के खिलाफ सामान्य वर्ग का प्रदर्शन शुरू हो गया है। सवर्ण समाज का आरोप है कि ये नियम उन्हें 'पूर्व निर्धारित अपराधी' मानते हैं और इक्विटी कमेटी में उनका कोई प्रतिनिधित्व नहीं है. प्रदर्शनकारी नियमों को तुरंत वापस लेने और झूठी शिकायतों के खिलाफ कानून बनाने की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

UGC New Rules Protest: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर सामान्य वर्ग का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है. देश की राजधानी दिल्ली में यूजीसी दफ्तर के बाहर भारी संख्या में सामान्य वर्ग के लोगों ने प्रदर्शन किया और इन नियमों को 'काला कानून' करार दिया. आपको बता दें कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए लाए गए यूजीसी के नए नियमों ने एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है. दिल्ली स्थित यूजीसी दफ्तर के बाहर सवर्ण समाज और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से इन नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की.