लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ ठाकुर चौबीसी में UGC के नए नियम को लेकर राजपूतों ने भाजपा को दिया अल्टीमेटम, ये बोले

UP News: UGC के नए नियमों को लेकर सामान्य वर्ग के संगठन भाजपा के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं. इसी बीच मेरठ के ठाकुर चौबीसी में भाजपा और यूजीसी के नए नियमों का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

UGC Bill latest update, UGC Bill, UGC Bill news, UGC Bill 2026, UGC Bill latest update, UGC Bill 2026 Controversy, up news, up viral news, यूजीसी बिल, यूजीसी बिल विवाद, यूपी न्यूज
UGC Bill latest update
social share
google news

UP News: यूजीसी नए कानूनों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ सामान्य वर्ग आ खड़ा हुआ है. सामान्य वर्गों के संगठन इस कानून के विरोध में पूरे देश में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. भाजपा नेताओं-सांसदों-विधायकों का विरोध शुरू हो गया है. इसी बीच मेरठ में ठाकुर चौबीसी से ऐसी खबर सामने आई है, जो भाजपा के लिए बड़ा सिरदर्द पैदा कर सकती है. बता दें कि राजपूतों के गढ़ ठाकुर चौबीसी में इन नियमों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया गया है. यहां गांवों में इन नए नियमों को लेकर भाजपा के खिलाफ लोगों का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है.