लेटेस्ट न्यूज़

मुंह से निकला अक्का और 70 साल की भारत अम्मा को 14 साल बाद मिला परिवार! कानपुर में जिन्हें पागल समझा उनके संग हुआ चमत्कार

भगवान राम को माता कैकेई के वरदान मांगने पर चौदह साल का वनवास हुआ था, जबकि तेलंगाना की भारत अम्मा को सिर्फ दूसरी भाषा न जानने के कारण चौदह साल से भी अधिक का वनवास सहना पड़ा. भारत अम्मा की कहानी आपको इमोशनल कर देगी. पढ़िए उनकी पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Kanpur Bharat Amma News
Kanpur Bharat Amma News
social share
google news

तेलंगाना की भारत अम्मा नामक 70 साल की महिला की कहानी इमोशनल है. सिर्फ दूसरी भाषा खासतौर पर हिंदी न जानने के कारण भारत अम्मा को 14 साल से भी ज्यादा समय का 'वनवास' सहना पड़ा. घरवाले भी शायद ये मान चुके थे कि भारत अम्मा अब उन्हें कभी नहीं मिल पाएंगी. उन्होंने भी हार मान ली थी. कई जगह से भटकते-भटकटे भारत अम्मा कानपुर पहुंची. सड़क पर चोट लग जाने के कारण वह अस्पताल में भर्ती हुईं. यहीं एक डॉक्टर भारत अम्मा के जीवन में दूत बनकर आ गए. डॉक्टर की सतर्कता की वजह से भारत अम्मा आज अपने घर वालों के साथ हैं. भारत अम्मा संग क्या-क्या हुआ, उनकी पूरी कहानी खबर में तफ्सील से पढ़िए.