UPTak Baithak Logo

SI धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा ने फोन वापस करने के लिए मांगे 2000, भाजपा MLA योगेश शुक्ला ने फिर ये किया

लखनऊ में बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला ने रिश्वतखोरी के आरोप में पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया. एक सब-इंस्पेक्टर और सिपाही को रिश्वत मांगने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है.

ADVERTISEMENT

MLA Yogesh Shukla
MLA Yogesh Shukla
social share
Google CTA

लखनऊ की बख्शी का तालाब विधानसभा सीट से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने शुक्रवार को एक पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया. विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने एक बरामद मोबाइल फोन वापस करने के लिए रिश्वत की मांग की थी. अधिकारियों के अनुसार विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार देर रात एक सब-इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर (पुलिस लाइन भेज दिया गया) कर दिया गया है.