लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा पुलिस ने नाले में मिली सिर कटी महिला की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग में हत्या के आरोप में बस ड्राइवर गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर 108 में सिर और हाथ कटी महिला की लाश मिलने के सनसनीखेज 'ब्लाइंड मर्डर' केस को पुलिस ने सुलझा लिया है. आरोपी उसका प्रेमी और बस चालक मोनू सोलंकी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के नोएडा से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. नोएडा के पॉश सेक्टर 108 में कुछ दिन पहले नाले में मिली सिर और हाथ कटी महिला की लाश के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. लगभग एक हफ्ते की गहन जांच के बाद, पुलिस ने 'ब्लाइंड मर्डर' की इस गुत्थी को सुलझाते हुए मृतका की पहचान करली है उसके प्रेमी बस चालक मोनू सोलंकी को गिरफ्तार किया है.