यूपी में होमगार्ड के 41424 पदों पर निकली बंपर भर्ती की लेटेस्ट डिटेल्स सामने आ गईं, बारीकी से इन चीजों का रखें ध्यान
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित होमगार्ड भर्ती 2025 की घोषणा की गई है, जिसमें 41,000 से अधिक पदों पर भर्तियां होंगीउम्मीदवार 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक OTR रजिस्ट्रेशन के माध्यम से uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से लंबित यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन आखिरकार जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने साल 2025 के लिए 41,000 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. बता दें कि सबसे ज्यादा वैकेंसी कानपुर नगर में हैं और यहां कुल 1,947 पद भरे जाएंगे. उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर पूरा डिस्क्रिप्शन देख सकते हैं और पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.