लेटेस्ट न्यूज़

रालोद में घर से बाहर का अध्यक्ष बनाएंगे जयंत, अब तक क्या रहा है इस पार्टी का इतिहास

जयंत चौधरी रालोद के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं. मथुरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में जयंत ने कहा कि वह चाहते हैं कि रालोद का अगला मुखिया पार्टी के बाहर का कोई व्यक्ति हो. देखें क्या हैं जयंत के इस बयान के मायने.

ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhary
Jayant Chaudhary
social share
Google CTA

केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह राष्ट्रीय लोक दल (रालोद ) के मुखिया चुने गए हैं. रालोद का मथुरा में राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ जिसमें जयंत चौधरी निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष चुने गए. जयंत तीसरी बार लगातार रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. जयंत का यह कार्यकाल अगले तीन साल तक रहेगा. इस मौके पर अपने संबोधन में जयंत ने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि रालोद का अगला मुखिया चौधरी परिवार से बाहर का होना चाहिए. यही फर्क रालोद को अन्य दलों से अलग बनाएगा. जयंत चौधरी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं. सियासी जानकार कह रहे हैं कि जयंत ने अपने इस बयान से परिवारवाद पर हमला बोला है. ऐसे में आइए आज आपको रालोद की पूरी कहनी बताते हैं.