पत्नी प्रियंका ने हाथ-पैर बांध पति के गले पर चला दिया धारदार हथियार, गलती- उसने उसे संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था
UP News: गोरखपुर में प्रियंका चौरसिया ने अपने पति का जो हाल किया है, उसे देख पुलिस भी सकते में हैं. ये सब प्रियंका ने सिर्फ अपने प्रेमी के लिए किया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: गोरखपुर के ऊरवा थाने के दुघरा गांव के एक घर से अचानक एक शख्स के चीखने की तेज आवाज आती है. चीख की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचते हैं. घर के अंदर बने कमरे में जैसे ही पड़ोसी जाते हैं, उन्हें घर का मालिक प्रद्युम्न चौरसिया खून से लथपथ पड़ा मिलता है. उसके हाथ-पैस बंधे हुए होते हैं. ये देख वहां मौजूद हर कोई सकते में आ जाता है.