लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद ये कहानी END नहीं बल्कि शुरू हुई है…ये क्या बोल गए अफजाल अंसारी

मुख्तार अंसारी की मौत पर पूर्वांचल का नामी-गिरामी अंसारी परिवार दुखी और परेशान है. मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने अपने भाई मुख्तार की मौत को लेकर अब बड़ी बात बोली है. उन्होंने कहा है कि अब ये कहानी शुरू हुई है.

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी की मौत पर अफजाल अंसारी ने बड़ी बात कही.
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari: एक समय जिस मुख्तार अंसारी की पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तूती बोलती थी, राज्य सरकारें भी जिसके सामने चुप रहती थी, वह मुख्तार अब इस दुनिया में नहीं रहा. कहा जाता है कि जब गाजीपुर या पूर्वांचल के किसी इलाके में उसका काफिला निकलता था, तो सड़क पर चल रहे लोग पीछे हट जाते थे. लंबे समय तक मुख्तार अंसारी यूपी का सबसे बड़ा डॉन बनकर रहा.