पकौड़ा बेचने वाला बताकर पुलिस को घुमा रहा था कानपुर का महाठग रविंद्र सोनी, करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी लाइफस्टाइल देख चौंकी पुलिस
कानपुर से पुलिस ने एक ऐसे महाठग को गिरफ्तार किया है जो खुद को पकौड़ा बेचन वाला बता रहा था. लेकिन जब पुलिस तलाशी करते हुए उसके देहरादून स्थित फ्लैट पर पहुंची तो उसकी लग्जरी लााइफस्टाइल देखकर दंग रह गई. इस दौरान रविंद्र सोनी के दुबई, दिल्ली NCR और देहरादून जैसी जगहों पर आलीशान करोड़ों की संपत्ति का भी खुलासा हुआ है.
ADVERTISEMENT

kanpur ka mahathug
Kanpur Mahathug: कानपुर में ब्लू-चिप निवेश के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले महाठग रविंद्र नाथ सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविंद्र नाथ सोनी खुद को पकौड़े बेचने वाला आम इंसान बता रहा है. लेकिन असल में वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक है. इसका खुलासा तब हुआ जब एसआईटी की रविंद्र सोनी को गिरफ्तार करके उसके देहरादून फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची. इस फ्लैट पर रविंद्र सोनी के लग्जरी लाइफस्टाइल और संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद खुद पुलिस की टीम भी दंग रह गई. महाठग रविंद्र नाथ सोनी बड़ी-बड़ी हाई्प्रोफाइल पार्टियों में शामिल होता था. उसके पास दुबई, दिल्ली NCR और देहरादून जैसी जगहों पर आलीशान करोड़ों की संपत्ति का भी खुलासा हुआ है.