लेटेस्ट न्यूज़

भैया ये जहर खिला दिए…अफजाल अंसारी से आखिरी मुलाकात में मुख्तार ने सबकुछ बता दिया, जान लीजिए

अपने भाई मुख्तार अंसारी की मौत पर अब गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने अपनी बात सामने रखी हैं. अफजाल अंसारी ने मुख्तार के साथ हुई आखिरी मुलाकात के बारे में बताया है, जो अस्पताल में हुई थी. इस दौरान मुख्तार अंसारी ने उनसे काफी कुछ ऐसा बताया था, जिसे जान वह परेशान हो गए थे.

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari
अफजाल अंसारी ने बताया है कि आखिरी मुलाकात में मुख्तार अंसारी ने उनसे क्या-क्या कहा था
social share
google news

Mukhtar Ansari: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है. अब मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी ने अपने भाई की मौत पर अपना दर्द बया किया है. अफजाल अंसारी ने यूपी सरकार पर इस मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया है.