लेटेस्ट न्यूज़

ललितपुर में अधिकारियों पर मधुमक्खियों का हमला, जहरीले डंक से CDO कमलाकांत पांडे की हालत गंभीर, ADM का हुआ ये हाल

UP News: देवगढ़ बौद्ध गुफा में निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों ने ADM और CDO सहित कई अधिकारियों पर हमला कर दिया. दोनों अफसर गंभीर रूप से घायल हुए, ADM को झांसी रेफर किया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ बौद्ध गुफा में एक बड़ा हादसा हो गया. जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी उस वक्त बड़ी मुसीबत में फंस गए जब देवगढ़ पर्यटन स्थल पर स्थित बौद्ध गुफाओं के पास अचानक जंगली मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में ADM (नमामि गंगे) राजेश श्रीवास्तव और CDO कमलाकांत पांडेय गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी जख्मी हो गए.