लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने को लेकर 46 जिलों में अलर्ट जारी, इन जगहों के लिए विशेष अपील की गई 

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को तेज हवाओं और हल्की बारिश ने बड़ी राहत दी है. जानें मौसम विभाग ने क्या लेटेस्ट अपडेट दिया है?

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को तेज हवाओं और हल्की बारिश ने बड़ी राहत दी है. प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार शाम तेज आंधी, गरज-चमक और बौछारों ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 46 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.