लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 28 जनवरी को पलट जाएगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के बीच अब बारिश की एंट्री होने जा रही है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी.

ADVERTISEMENT

up weather update
up weather update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.मौसम विभाग ने 28 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज झोकेंदार हवाएं चलेंगी. वहीं कुछ क्षेत्रों में वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. 28 जनवरी से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की और न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी.वहीं 29 जनवरी से मौसम के शुष्क होने की उम्मीद है.