महाकुंभ में कई KM चलने से डर रहे? इतने रुपये खर्च कर अब सीधे हेलीकॉप्टर से त्रिवेणी संगम में करें स्नान
UP News: अगर आप कई किलोमीटर पैदल चलने की वजह से महाकुंभ आने का विचार छोड़ चुके हैं, तो ये खबर आपके काम की है. अब आप हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधे त्रिवेणी संगम पहुंच सकते हैं और पवित्र आस्था की डुबकी लगा सकते हैं.
ADVERTISEMENT

maha kumbh
UP News: अगर आप कई किलोमीटर पैदल चलने की वजह से महाकुंभ आने का विचार छोड़ चुके हैं, तो ये खबर आपके काम की है. अब आप हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधे त्रिवेणी संगम पहुंच सकते हैं और पवित्र आस्था की डुबकी लगा सकते हैं. दरअसल प्रयागराज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड और फ्लाई ओला की तरफ से हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई है. हेलीकॉप्टर सेवा लेने के बाद अब आपको संगम तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ेगा.
