ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का नया वीडियो वायरल, इस बार बोले- हमें गालियां पड़ रहीं और अफसरों को ये सब सुनाया
लखनऊ बैठक में बोले ऊर्जा मंत्री: जनता गालियां दे रही, अफसर बकवास सुना रहे! वीडियो वायरल, बिजली विभाग पर फिर उठे सवाल.
ADVERTISEMENT

AK Sharma slams power officials in Lucknow
पिछले काफी दिनों से ऊर्जा मंत्री एके शर्मा अलग-अलग वजहों से खूब चर्चा में रहे. कभी बिजली कटौती पर सवाल होने पर जयश्रीराम बोलकर तो कभी बिहार में भाजपा और सहयोगियों के ही बिजली बिल माफ करने के चुनावी नारों पर तंज कसकर. इस बीच यूपी के अलग-अलग इलाकों खासकर नोएडा से लेकर गाजीपुर में बिजली कटौती और इससे जुड़े फाल्ट के मामले भी सोशल मीडिया पर मुद्दा बनते रहे और एके शर्मा समेत उनके विभाग को घेरते रहे. अब एक ऐसा वीडियो आया है, जिसने एके शर्मा को फिर चर्चा में ला दिया है. हालांकि इस वीडियो में वो बिजली से जुड़ी समस्याओं को न सिर्फ स्वीकारते नजर आ रहे हैं, बल्कि अफसरों को खूब डांट भी लगा रहे हैं. वायरल वीडियो में एके शर्मा यहां तक कह रहे हैं कि हमें और सरकार को गालियां पड़ रही हैं और अफसर अंधे-बहरे बनकर बकवास सुना रहे हैं.