लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के 12200 गांवों को मिलेगी बस कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट जैसे बनाए जा रहे 23 Bus स्टेशन, पूरा प्लान जानिए

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जोड़ने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है. अगले एक साल में 12,200 गांवों तक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी. साथ ही, 23 बस स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा और 45 जिलों में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत होगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण कनेक्टिविटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब तक जहां रोडवेड सेवा नहीं पहुंची है, प्रदेश के ऐसे 12200 गांवों को अगले एक साल में परिवहन सुविधा से जोड़ दिया जाएगा. यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में ये जानकारी दी है.