लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी के गांव में 14 बंदर मरे मिले, इन सभी के जबड़े के अंदर से मिलीं ये चीजें

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के अमसेरुआ गांव में एक ही स्थान से 14 बंदरों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया. जांच में उनके मुंह में अनाज के दाने मिले, जिससे ज़हर देने की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही गाँव में 14 बंदरों की डेड बॉडी मिली है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शायद इन्हें जहर देकर मारा गया है. इस घटना ने ग्रामीणों और वन विभाग दोनों को सकते में डाल दिया है.