लेटेस्ट न्यूज़

8 साल का शुभम और 12 की शिवानी छत पर सोए थे मां के साथ, जहरीला करैत सांप आया और डंस गया फिर मचा हाहाकार

Balrampur News: बलरामपुर में एक ही परिवार के दो बच्चों को जहरीले सांप ने डंस लिया. दोनों बच्चे अब इस दुनिया में नहीं हैं. परिवार में कोहराम मच गया है.

ADVERTISEMENT

Balrampur News
Balrampur News
social share
Google CTA

Balrampur News: उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के ललिया थाना छेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां कोड़री गांव में बीती रात जहरीले करैत सांप ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली. गांव में करैत सांप के डंसने से एक ही परिवार दो बच्चों की मौत हो गई. मृतक बच्चों में 8 वर्षीय शुभम और 12 वर्षीय शिवानी शामिल हैं. बच्चों की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. मासूम बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिजनों को आपदा राहत कोष से मदद की घोषणा की गई है.