लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में मण्डोला योजना के तहत 12 लाख में मिलेगा 34.07 वर्ग मीटर का शानदार 1 BHK फ्लैट, सारी डिटेल्स यहां जानें

गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने 1 BHK फ्लैट्स की बिक्री "पहले आओ - पहले पाओ" के आधार पर शुरू की है. योजना के तहत कुल 901 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹12.88 लाख से ₹14.42 लाख है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghaziabad Flat Scheme: अगर आप गाजियाबाद में एक सस्ता, सुरक्षित और स्थायी 1 BHK फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने मण्डोला योजना के अंतर्गत बेहद किफायती रेट्स पर इन फ्लैट्स की बिक्री शुरू कर दी है. बता दें कि यह योजना “विशेष पंजीकरण योजना 3.0 विस्तार” के तहत चलाई जा रही है जहां फ्लैट्स का अलॉटमेंट “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा.