अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण में आज यानी बुधवार का दिन ऐतिहासिक है. बता दें कि सीएम योगी ने आदित्यनाथ गर्भगृह के निर्माण के लिए बुधवार को पहली शिला रखी. इस दौरान वैदिक आचार्यों ने विधि-विधान से पूजा कराई. इसी के साथ अब गर्भ गृह का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. शिला पूजन के बाद सीएम योगी ने कहा, “अब मंदिर निर्माण का काम और तेजी से आगे बढ़ेगा. श्री रामजन्म भूमि मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा.” इससे पहले मंदिर के ट्रस्ट ने एक बयान में कहा था, “मंदिर का निर्माण कार्य तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है और दिसंबर 2023 तक भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर मिल सकेगा.” ये भी पढ़े…