ग्रामीण डाक सेवकों के 28000+ पदों पर निकली भर्ती! बढियां मिलेगी सैलरी, जानें अप्लाई करने की फुल प्रोसेस

India Post GDS Recruitment: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 10वीं पास उम्मीदवार 31 जनवरी से 14 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यूपी तक

• 02:09 PM • 03 Feb 2026

follow google news

India Post GDS Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में 28000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

यह भी पढ़ें...

किन पदों पर होगी भर्ती

डाक विभाग ने यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के विभिन्न पदों के लिए निकाली है, जिसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता

ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम ऐज 18 साल और अधिकतम ऐज 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऐज लिमिट में छूट दी जाएगी. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट का प्रावधान है.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान और साइकिल चलाने की क्षमता भी होनी चाहिए. 

कितनी मिलेगी सैलरी

ग्रामीण डाक सेवक के अलग-अलग पदों के लिए सैलरी भी अलग तय की गई है. ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12000 रुपये से लेकर 29380 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक पदों के लिए सैलरी 10000 रुपये से 24470 रुपये प्रतिमाह तक तय की गई है.

कैसे होगा सिलेक्शन 

इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से कक्षा 10वीं में मिले मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. 10वीं के मार्क्स के अनुसार एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार डाक सेवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. 

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें. 

आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें. 

सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें. 

भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना में भर्ती का बड़ा ऐलान! अग्निवीर भर्ती के लिए 3 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, 8th 10th और 12th पास युवा कर सकेंगे अप्लाई

    follow whatsapp