Coal India Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है. कोल इंडिया में 12 मई से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है. इस भर्ती अभियान के जरिए संस्थान में कुल 660 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 जून 2026 तय की गई है.
ADVERTISEMENT
यही लोग कर सकेंगे अप्लाई
मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्निकल ब्रांच में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. इसके साथ ही, ग्रेजुएशन में उम्मीदवार के कम से कम 60 परसेंट मार्क्स भी होने चाहिए . बाकी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल तय की की गई है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा. बा दें कि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी. इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 साल की आयु छूट दी जाएगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों कोबढियां सैलरी मिलेगी. बता दें कि उम्मीदवारों का शुरुआती सैलरी 60000 रुपये प्रति माह होगी और यह पद और अनुभव के साथ 180000 रुपये प्रति माह तक जा सकती है.
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध जॉब्स सेक्शन पर क्लिक करें.
मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही से भरें.
जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 10वीं पास के लिए इन पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी
ADVERTISEMENT









