UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 412 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद और व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पद शामिल हैं.
ADVERTISEMENT
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगी. योग्य अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान फॉर्म भरने में कुछ गड़बड़ी होती है तो सुधार करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रखी गई है. इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने PET-2025 में हिस्सा लिया है और उनका स्कोर कार्ड भी जारी हुआ है.
पदों का पूरा विवरण जानें
UPSSSC ने 412 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद शामिल हैं. इसके साथ ही व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 44 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.
उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC की ओर से जारी भर्ती में दो पद शामिल हैं. क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद हैं. इस पद का वेतनमान लेवल-5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 है. वहीं व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पद हैं और इसका वेतनमान लेवल-6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 है.
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती में वहीं उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) दी हो और उसके पास उसका वैध स्कोर कार्ड मौजूद हो. इसका साथ ही शैक्षिक योग्यता की बात करें तो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पद के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए. व्यायाम प्रशिक्षक के पद के लिए स्नातक के साथ D.P.Ed., B.P.Ed., B.P.E. या शारीरिक शिक्षा में स्नातक होना अनिवार्य है.
उम्र सीमा में क्या है नियम
इन पदों पर आवेदन करने वाले उत्तर प्रदेश के युवाओं की कम से कम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 जुलाई को आधार मानकर की जाएगी. राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क देना होगा. विज्ञापन के अनुसार सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये है. आवेदन शुल्क अलग से नहीं लिया गया है. शुल्क जमा होने के बाद अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना होगा.
आवेदन की तारीखें यहां देखें
6 नवंबर के बाद आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थी को आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 13 नवंबर तक उसमें जरूरी बदलाव कर सकते हैं.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए संबंधित विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 को खोलें.
- अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन करें.
- आवेदन में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें.
- जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें. अभ्यर्थी को विज्ञापित पद के लिए अपनी पात्रता की जांच करके ही आवेदन करना होगा.
- आवेदन में अपनी शैक्षिक योग्यता और प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी भरें.
- फोटो और हस्ताक्षर से जुड़ी जानकारी जांचें. विज्ञापन के अनुसार PET-2025 में अपलोड की गई फोटो और हस्ताक्षर आवेदन में दिखाई देंगे.
- निर्धारित 25 रुपये ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करें.
- शुल्क जमा होने के बाद आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें.
- आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
यूपी के युवाओं के लिए मौका
यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती खास है, क्योंकि इसमें युवा कल्याण से जुड़े पदों पर नियुक्ति की जाएगी. हालांकि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता, PET-2025 स्कोर, उम्र और शारीरिक मानकों की पूरी जानकारी विज्ञापन से जरूर जांच लेनी चाहिए. आवेदन की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी और अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है.
यह भी पढ़ें: UP Rojgar Mela: यूपी में 8वीं पास युवाओं को मिलेगी शानदार नौकरी! 26 सितंबर को इस जिले में लगेगा रोजगार मेला
ADVERTISEMENT











