Kanpur Crime News: कानपुर के घाटमपुर में उन्नाव के जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के ड्राइवर शिव प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक फतेहपुर निवासी शिव प्रताप मंगलवार की रात को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. इसी दौरान महिला के देवर ने दोनों को एक कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया था.
ADVERTISEMENT
पकड़े जाने के कुछ देर बाद प्रेमी शिव प्रताप का शव उसी कमरे में फंदे पर लटका मिला. हालांकि इस मामले में महिला का कहना है कि प्रेमी ने खुद फांसी लगाई है. हालांकि मृतक के परिजनों ने प्रेमिका और उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.
हालांकि अब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका, उसके देवर, ससुर और देवरानियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने महिला और उसके देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
फेसबुक से हुई थी दोनों की दोस्ती
मृतक शिव प्रताप सिंह उन्नाव में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह के यहां ड्राइवर के रूप में काम करते थे. करीब एक साल पहले उनकी पहचान फेसबुक के जरिए घाटमपुर की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह जान-पहचान प्रेम संबंध में बदल गई. मंगलवार रात शिव प्रताप महिला से मिलने उसके घर पहुंचे थे. इसी दौरान यह घटना हुई है.
देवर ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात शादीशुदा महिला का देवर अचानक उसके कमरे में पहुंच गया. उसने शिव प्रताप और महिला को एक साथ पकड़ लिया. इसके कुछ देर बाद शिव प्रताप का शव उसी कमरे में फंदे पर लटका मिला था. महिला का दावा है कि शिव प्रताप ने खुद फांसी लगाई है.
वहीं मृतक के परिजनों ने शादीशुदा प्रेमिका के दावे को झूठा बताया है. उनका आरोप है कि दारोगा पिता और रेवेन्यू इंस्पेक्टर पति के परिवार ने मिलकर शिव प्रताप की हत्या की और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया. हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.
पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस
एसीपी कृष्ण कुमार यादव ने बताया है कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रेमिका, उसके देवर, ससुर और देवरानियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस ने महिला और उसके देवर को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस ने शिव प्रताप के शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों के पैनल को सौंप दिया है. एसीपी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: बीमार पति को छोड़ बेटी के 'हत्यारे' दामाद के साथ फरार हुई सास, जमीन में गड़ा सोना-चांदी भी ले गए
ADVERTISEMENT











