UPSSSC ने खेल विभाग के 108 पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास को मौका, ₹112400 तक हर महीने मिलेगी सैलरी

यूपी तक

02 Oct 2026 (अपडेटेड: 02 Oct 2026, 05:11 PM)

UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में खेल जगत से जुड़े युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 108 पदों पर भर्ती निकाली है.

UP Tak
Google CTA

UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में खेल जगत से जुड़े युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 108 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में ग्राउंड्समैन, उप क्रीड़ाधिकारी, सहायक प्रशिक्षक और जीवन रक्षक समेत अलग-अलग पद शामिल हैं. भर्ती का विज्ञापन 30 सितंबर 2026 को जारी हो चुका है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 14 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शूरू हो जाएंगे. आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2026 है. 

यह भी पढ़ें...

यूपी खेल विभाग में शानदार मौका

इस भर्ती अभियान के जरिए खेल विभाग में कुल 108 खाली पदों को भरा जाएगा. इनमें ग्राउण्ड्स मैन, उप क्रीड़ाधिकारी, जीवन रक्षक और अलग-अलग खेलों के लिए सहायक प्रशिक्षक (कोच) के पद शामिल हैं.

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है.

ग्राउण्ड्स मैन और जीवन रक्षक के पद के लिए युवा का हाईस्कूल (10वीं) पास होना और संबंधित काम में अनुभव होना जरूरी है.

उप क्रीड़ाधिकारी और सहायक प्रशिक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए.

प्रशिक्षक (कोच) के लिए नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव भी होना चाहिए.

इतनी होनी चाहिए आपकी आयु-सीमा

ग्राउण्ड्स मैन और जीवन रक्षक पदों के लिए युवाओं की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए.  उप क्रीड़ाधिकारी और सहायक प्रशिक्षक के पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है. राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के युवाओं को उम्र सीमा में पूरी छूट दी जाएगी.

चयन के लिए PET का स्कोर कार्ड जरूरी 

इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो PET-2025 में शामिल हुए हैं और जिन्हें आयोग की ओर से स्कोरकार्ड जारी किया गया है. मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और मेरिट के आधार पर होगी. जिन उम्मीदवारों का PET-2025 में वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य या उससे कम है, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा.

हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

चयनित युवाओं को पद के अनुसार बहुत ही शानदार सैलरी मिलेगी.

  • जीवन रक्षक पद के लिए लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी.
  • ग्राउण्ड्स मैन को लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.
  • सहायक प्रशिक्षक (कोच) को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक सैलरी मिलेगी.
  • उप क्रीड़ाधिकारी के पद पर 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये (लेवल-6) तक का वेतन मिलेगा.

आवेदन करने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले आपको यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.
  2. होमपेज पर पीईटी-2025 (PET-2025) के रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल/ईमेल पर आए ओटीपी (OTP) की मदद से लॉगिन करें.   
  3. इसके बाद अपनी पसंद का पद चुनें और मांगी गई शैक्षिक योग्यता की सारी जानकारी सही-सही भरें.   
  4. अपनी फोटो और हस्ताक्षर चेक करने के बाद अपना घोषणा पत्र (डिक्लेरेशन) सबमिट करें.   
  5. फॉर्म भरने के बाद केवल 25 रुपये की ऑनलाइन प्रक्रिया फीस (एप्लीकेशन फीस) जमा करें.   
  6. फीस सफलतापूर्वक जमा होने के बाद अपने फाइनल भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.   

यह भी पढ़ें: UPSSSC ने क्षेत्रीय युवा कल्याण और व्यायाम प्रशिक्षक के 412 पदों पर निकाली भर्ती, ₹29200 से लेकर ₹112400 तक हर महीने मिलेगी सैलरी