उत्तर प्रदेश में जल्द ही 1800 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुरू की प्रक्रिया, जानें पूरा अपडेट

यूपी तक

• 02:42 PM • 03 Oct 2026

Junior Aided School Recruitment: उत्तर प्रदेश में जूनियर एडेड स्कूलों में भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश भर के जूनियर एडेड स्कूलों में जल्द ही 1800 खाली पदों पर भर्ती होने जा रही है.

UP Tak
Google CTA

Junior Aided School Recruitment: उत्तर प्रदेश में जूनियर एडेड स्कूलों में भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश भर के जूनियर एडेड स्कूलों में जल्द ही 1800 खाली पदों पर भर्ती होने जा रही है. इनमें प्रधानाध्यापक के लगभग 1500 पद और सहायक अध्यापक के करीब 300 पद शामिल किए गए हैं. राज्य के सभी जिलों से इन रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा बेसिक शिक्षा विभाग को मिल चुका है. बता दें करीब पांच साल के लंबे इंतजार के बाद यह भर्ती होने वाली है. 

यह भी पढ़ें...

नया चयन आयोग पहली बार कराएगा परीक्षा

यूपी के सभी 75 जिलों से खाली पदों की जानकारी मिलने के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग इसका अच्छे से परीक्षण करेगा. परीक्षण पूरा होने के बाद इसे निदेशक के पास भेजा जाएगा. निदेशक की तरफ से यह पूरा डेटा ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा. आपको बता दें, यह पहली बार होगा जब जूनियर एडेड स्कूलों की भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को दी जा रही है. इससे पहले यह परीक्षा 'परीक्षा नियामक प्राधिकारी' द्वारा आयोजित कराई जाती थी.

पांच साल बाद शुरू हुई नई भर्ती

यूपी के जूनियर एडेड स्कूलों में करीब पांच साल के लंबे गैप के बाद नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है. प्रदेश के प्रतियोगी छात्र इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021 में भी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के करीब 1800 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. लेकिन बाद में इस भर्ती का मामला कानूनी अड़चनों की वजह से कोर्ट में चला गया था.

पुरानी भर्ती में मिल चुकी है नियुक्ति

साल 2021 वाली उस पुरानी भर्ती में कोर्ट की प्रक्रिया के बाद 2026 में 65 प्रधानाध्यापकों और 622 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति दे दी गई थी. हालांकि, उस भर्ती के बाकी बचे हुए पदों पर अभी भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है. उन बचे हुए पदों के अलावा अब सरकार ने बेरोजगार युवाओं को नया मौका देते हुए नए सिरे से यह बंपर भर्ती शुरू करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: UPSSSC ने खेल विभाग के 108 पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास को मौका, ₹112400 तक हर महीने मिलेगी सैलरी