फैक्ट चेक: क्या क्रिकेटर विराट कोहली ₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे? जानिए इस वायरल दावे की हकीकत

यूपी तक

• 05:39 PM • 06 Oct 2026

Fact Check: प्रेमानंद महाराज आश्रम विवाद में विराट कोहली को ₹5 करोड़ देकर आश्रम लाने का दावा किया गया है. जानिए फैक्ट-चेक में इस दावे का पूरा सच और वायरल आरोपों की हकीकत.

File Photo: Premanand Maharaj and Virat Kohli

File Photo: Premanand Maharaj and Virat Kohli

Google CTA

Premanand Maharaj News: संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम के शिष्य रसिक दुलारी की रहस्यमयी मौत के बाद शुरू हुए विवाद में क्रिकेटर विराट कोहली का नाम घसीटा जा रहा है. श्री कृष्णा न्यास संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ दिनेश फलाहारी महाराज और महामंडलेश्वर श्री राधानंद गिरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा की मांग की है. इसी दौरान दिनेश फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया कि आश्रम में सक्रिय एक भूमाफिया और बिल्डर लॉबी ने अपने पीआर और निजी हितों के लिए विराट कोहली को ₹5 करोड़ देकर पहली बार प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचाया था. हालांकि, फैक्ट-चेक में ₹5 करोड़ के इस भुगतान का कोई भी पुख्ता सबूत या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें...

उपलब्ध तथ्यों के अनुसार, क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ 4 जनवरी 2023 को पहली बार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे और इसके बाद भी कई बार उनका आशीर्वाद लेने आए. दिनेश फलाहारी महाराज द्वारा किए जा रहे दावों पर अब सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि इस कथित लेनदेन का कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया है और न ही विराट कोहली की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है. ऐसे में किसी आधिकारिक स्रोत या सबूत के अभाव में इस ₹5 करोड़ वाले दावे को पूरी तरह से अपुष्ट आरोप माना जाएगा, तथ्यात्मक सच नहीं.

इसी विवाद के बीच दिनेश फलाहारी महाराज ने दावा किया है कि आश्रम के आसपास की जमीनें एक दूसरे गुट द्वारा खरीदी जा रही हैं, जिससे प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को बड़ा खतरा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रेमानंद महाराज को तत्काल 'जेड प्लस' (Z+) सुरक्षा देने और महाराज से गोवर्धन गिरिराज जी स्थित अपने आश्रम में आकर साधना करने का अनुरोध किया है. बहरहाल, जब तक ₹5 करोड़ के लेनदेन या किसी वित्तीय साजिश का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आता, तब तक विराट कोहली को पैसे देकर आश्रम लाने की बात महज एक अपुष्ट आरोप ही है.

यहां देखें पूरा वीडियो

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत मामले में चौथा CCTV वीडियो आया सामने, कहां जाते दिखे दीपक लोधी?