HPSCB Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए जूनियर क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, अभी करें आवेदन

यूपी तक

• 04:17 PM • 12 May 2026

HPSCB Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

UP Tak
Google CTA

HPSCB Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) ने जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 29 मई तक अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस?

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि EWS, SC, ST श्रेणी के उम्मीदवारों और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 800 रूपये तय किया गया है.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जूनियर क्लर्क पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास होना जरूरी है.इसके साथ ही उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी चाहिए. 

वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल तय  की गई है. आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट भी दी जाएगी . 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 150 मल्टीप्ल चॉइस प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे. इस में रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, इंग्लिश  और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से प्रश्न होंगे. बता दें कि यह परीक्षा कुल 150 नंबर और 150 मिनट की होगी. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 19900 रुपये सैलरी दी जाएगी . 

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार HPSCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सावधानी से भरनी होगी, उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

यह भी पढ़ें: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन में इन-इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, पोस्ट वाइज चेक करें एलिजिबिलिटी की पूरी डिटेल