Ambedkar Nagar Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अब और इंतजार नहीं करना पडे़गा. दरअसल अंबेडकर नगर जिले में एक बड़ा विधानसाभ स्तरीय रोजगार मेला लगने जा रहा है. यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को अंबेडकर नगर जिले के रुद्रपुर भगनाही में चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक पीजी कॉलेज में आयोजित हो रहा है. इस जॉब फेयर में एलएंडटी, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी जैसी 15 से ज्यादा नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो 2500 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी.
ADVERTISEMENT
मेले की तारीख और स्थान
यह रोजगार मेला 30 अक्टूबर 2026 को लगने वाला है, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से हो जाएगी. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अंबेडकर नगर के बरियावन स्थित चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक पीजी कॉलेज (रुद्रपुर भगनाही) तयत समय पर पहुंचना होगा.
15 नामी कंपनियों में 2500 भर्तियां
रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी देने के लिए 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां आ रही हैं. इनमें एलएंडटी (L&T), टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियां मुख्य रूप से शामिल हैं. ये सभी कंपनियां मिलकर 2500 से अधिक खाली पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी.
नौकरी के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता और सैलरी
इस मेले में हाईस्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं), ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवा भाग ले सकते हैं. इसके अलावा आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए और कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले युवा भी शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
कंपनियां युवाओं का चयन सीधे इंटरव्यू और उनकी योग्यता के आधार पर करेंगी. इस रोजगार मेले में जिन युवाओं को नौकरी मिलेगी उन्हें पद और योग्यता के अनुसार 12000 रुपये से लेकर 35000 रुपये तक हर महीने वेतन मिलेगा.
रोजगार मेले के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन
रोजगार मेले की पूरी चयन प्रक्रिया और इसमें शामिल होना एकदम फ्री है. इच्छुक युवा 'रोजगार संगम' के आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in या इसके मोबाइल ऐप पर जाकर आसानी से अपना निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT











