लेटेस्ट न्यूज़

UP Job Fair 2026: सिद्धार्थनगर में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार का महाकुंभ, बिना लिखित परीक्षा के 3000+ पदों पर होगी भर्ती

Siddharthnagar Job Fair: प्रदेश के सिद्धार्थनगर में 29 अक्टूबर 2026 को ‘तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुंभ 2026’ का आयोजन किया जा रहा है. इस रोजगार मेले में 3000 से ज्यादा पदों पर युवाओं को बिना लिखित परीक्षा के नौकरी मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Siddharthnagar Job Fair
Siddharthnagar Job Fair
social share
Google CTA

Siddharthnagar Job Fair: ग्रेजुएशन कर लिया, पोस्ट ग्रेजुएशन भी हो गया लेकिन अभी भी नौकरी की तलाश है. ऐसे युवाओं के लिए यूपी में शानदार नौकरी का अवसर आया है.  उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 29 अक्टूबर 2026 को सिद्धार्थनगर में 'तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुंभ 2026' का आयोजन किया जा रहा है. जॉब के इस महाकुंभ में देश की कई बड़ी और नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो युवाओं को 3000 से ज्यादा खाली पदों पर रोजगार देंगी. जिन युवाओं को इस रोजगार मेले में नौकरी मिलेगी उन्हें हर महीने 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की मासिक सैलरी मिलेगा.

कब और कहां लगेगा रोजगार महाकुंभ

यह बड़ा रोजगार मेला 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है. इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को इंटरव्यू के लिए सिद्धार्थनगर के करौंदा मसिना स्थित सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में पहुंचना होगा.

मेले के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवा आसानी से भाग ले सकते हैं. इसके अलावा बी.टेक, एमबीए, एमसीए, पॉलिटेक्निक, आईटीआई पास और कंप्यूटर कौशल की जानकारी रखने वाले उम्मीदवार भी यहां नौकरी पा सकते हैं.

नौकरी के लिए तय आयु सीमा

इस मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. युवाओं को सलाह दी जाती है कि मेले में जाते समय अपने सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र, अपनी सीवी और अन्य सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ जरूर लेकर जाएं.

फ्री रजिस्ट्रेशन करने का आसान तरीका

रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से फ्री है. इच्छुक युवा 'रोजगार संगम' के आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in या इसके मोबाइल ऐप पर जाकर अपना निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: UP Special TET 2026: 3 नवंबर 2026 को होगी परीक्षा, 31 अक्टूबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड