लेटेस्ट न्यूज़

UP Special TET 2026: 3 नवंबर 2026 को होगी परीक्षा, 31 अक्टूबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी Special TET 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के 6 बड़े शहरों में आयोजित की जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Special TET 2026
UP Special TET 2026
social share
Google CTA

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी Special TET 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के 6 बड़े शहरों में आयोजित की जाएगी. आयोग के मुताबिक परीक्षा दो पालियों में होगी. परीक्षार्थियों को यह निर्देश दिया गया है कि वो अपने साथ  एक वैध पहचान पत्र लेकर ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचे.  इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख को भी आयोग की तरफ से क्लियर कर दिया गया है. उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.  

3 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्पेशल टीईटी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को दो अलग-अलग पालियों में करवाई जाएगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. इसके बाद दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

इन छह शहरों में होगी परीक्षा

इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों में सेंटर बनाए गए हैं. परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ या आगरा जाना होगा. उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर यह जानकारी ले सकते हैं कि उन्हें कौन सा शहर आवंटित किया गया है.

31 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि इस विशेष टीईटी परीक्षा (विज्ञापन संख्या: 03/2026) का आधिकारिक विज्ञापन  5 सितंबर 2026 को ही जारी कर दिया गया था.

पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं

परीक्षा केंद्र पर जाने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ अपना वैध एडमिट कार्ड और एक निर्धारित ओरिजिनल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है. आयोग ने साफ कर दिया है कि इन जरूरी दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढे़ं: रेलवे ने PET परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए किया खास इंतजाम, बलिया-कानपुर सेंट्रल के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन