यूपी के बरेली में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, इंटरव्यू के जरिए होगा युवाओं चयन, जानें पूरी डिटेल्स

यूपी तक

• 06:28 PM • 23 Oct 2026

Bareilly Job Fair 2026: यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने बड़े रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है.

Bareilly Job Fair 2026

Bareilly Job Fair 2026

Google CTA

Bareilly Job Fair 2026: यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने बड़े रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है. यह रोजगार मेला 29 अक्टूबर 2026 को आलमपुर जाफराबाद के खंड विकास कार्यालय में लगेग. इस मेले में 50 से अधिक नामी कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिए शामिल हो रही है. इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा. इस रोजगार मेले में शामिल होना की प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री रखी गई है.

यह भी पढ़ें...

कहां लगेगा रोजगार मेला

यह एक दिवसीय रोजगार मेला 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सुबह 10 बजे आलमपुर जाफराबाद के खंड विकास कार्यालय में पहुंचना होगा. इस मेले में 50 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार देने आ रही हैं.

इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

इस रोजगार मेले में आने वाले युवाओं का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. मेले में आते समय उम्मीदवारों को अपने साथ अपना अपडेटेड सीवी, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी जरूरी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की एक-एक फोटोकॉपी लानी होगी.

फ्री में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इस रोजगार मेले में शामिल होने से लेकर चयनित होने तक पूरी प्रक्रिया फ्री रखी गई है. इसके लिए किसी को भी कोई पैसा नहीं देना है. इच्छुक युवा रोजगार संगम की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर आसानी से अपना निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: यूपी में 28 अक्टूबर को 1000 पदों के लिए लगने जा रहा है रोजगार मेला, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, जानें पूरी डिटेल