UP Weather Update: यूपी में कल 17 मई को गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड... इन 20 से ज्यादा जिलों में भीषण लू का येलो अलर्ट जारी

यूपी तक

16 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी 17 मई के लिए राज्य के कई हिस्सों में ऊष्ण लहर (लू) चलने की गंभीर चेतावनी जारी की है. 

Heatwave Alert, Uttar Pradesh Weather, UP Heatwave, Yellow Alert, Rising Temperature, Hot Weather India, Heat Stroke Risk, Weather Update India

Uttar Pradesh Weather News

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी 17 मई के लिए राज्य के कई हिस्सों में ऊष्ण लहर (लू) चलने की गंभीर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिसे देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, कल निम्नलिखित क्षेत्रों में लू का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र.

दोपहर में घरों में रहने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाओं का थपेड़ा काफी मजबूत रहेगा. सूर्य की सीधी किरणों और बढ़ते पारे के कारण लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा हो सकता है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बहुत जरूरी न होने पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घरों से बाहर निकलने से बचें.