UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कल आफत बनेगा मॉनसून! इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश

यूपी तक

• 05:00 PM • 18 Jul 2026

UP Weather Update: यूपी में 19 जुलाई को मॉनसून रौद्र रूप दिखाएगा. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बिजली गिरने और जलभराव की चेतावनी के बीच लोगों व किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब अपने पूरे शबाब पर आने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जुलाई को प्रदेश में बारिश की रफ्तार में जबरदस्त तेजी आएगी. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अनुमान जताया है. खास तौर पर पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा मंडरा रहा है.

यह भी पढ़ें...

19 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

19 जुलाई को मॉनसून का सबसे रौद्र रूप पूर्वी यूपी में देखने को मिलेगा. संभाग के लगभग सभी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की अत्यधिक संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. पश्चिमी यूपी में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होगी और कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

किन-किन जिलों में है बारिश और बिजली का अलर्ट? 

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 19 जुलाई की सुबह 08:30 बजे से लेकर 20 जुलाई की सुबह 08:30 बजे तक बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और आस-पास के क्षेत्र में भारी से अधिक भारी बारिश की संभावना है.

इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस-पास के क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना है.

इन जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी

यूपी के एक बहुत बड़े हिस्से में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है. इनमें कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं.

नुकसान और बचाव के उपाय

भारी से बहुत भारी बारिश के कारण आम जनता और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

1.निचले इलाकों और सड़कों पर भारी जलभराव हो सकता है, जिससे यातायात बाधित होने की आशंका है. कच्चे मकानों और पुरानी इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा खड़ी फसलों (जैसे धान, मक्का, गन्ना) को जलजमाव से नुकसान होने की संभावना है.

2.मौसम खराब होने पर तुरंत पक्के और सुरक्षित मकानों में आश्रय लें. बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे बिल्कुल खड़े न हों और बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें.

3.किसान भाई अपने खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने (जल निकासी) की तुरंत व्यवस्था करें.