फ्लाइट से सफर, होटल में रुकना और खाना भी! IRCTC लाया 6 दिन का यूपी वालों के लिए हवाई टूर पैकेज, जानिए किराया और बुकिंग का तरीका

उदय गुप्ता

• 03:26 PM • 18 Jul 2026

अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से 5 रात और 6 दिन का हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. यह टूर 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक लखनऊ से संचालित होगा, जिसमें फ्लाइट, होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

IRCTC Hampi Badami Tour Package

IRCTC Hampi Badami Tour Package (Photo:AI)

Google CTA

IRCTC Hampi Badami Tour Package: अगर आप मानसून के मौसम में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए खास हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से शुरू किए जा रहे इस पैकेज के जरिए पर्यटक कर्नाटक की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कर सकेंगे. बता दें यह टूर लखनऊ से शुरू होगा और 30 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा. वहीं इस पैकेज में पांच रात और छह दिन यात्रा, होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन जैसी कई सुविधाएं शामिल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें...

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

IRCTC के इस हवाई टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से आने-जाने की फ्लाइट, आरामदायक होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता और रात्रि भोजन, सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण, स्थानीय परिवहन और अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सुविधा दी जाएगी. साथ ही यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की जाएगी ताकि यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक रहे. यह पैकेज उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो कम समय में कर्नाटक की प्रमुख विरासत स्थलों को देखना चाहते हैं.

इन ऐतिहासिक जगहों की कराई जाएगी सैर

इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को कर्नाटक के कई प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. इसमें अंजनाद्री हिल, विट्ठल मंदिर परिसर, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल, ससिवेकालु गणेश, बादामी गुफा मंदिर और चित्रदुर्ग किला शामिल हैं. ये सभी स्थल अपनी प्राचीन वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं. मानसून के मौसम में इन स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता भी देखने लायक रहती है.

पैकेज का किराया कितना है?

IRCTC ने इस टूर पैकेज के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार किराया तय किया है. एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज शुल्क 53,100 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. दो लोगों के एक साथ ठहरने पर 43,100 रुपये प्रति व्यक्ति, जबकि तीन लोगों के साथ रहने पर 40,600 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा. बच्चों के लिए भी अलग शुल्क निर्धारित किया गया है. माता-पिता के साथ ठहरने वाले 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए बेड सहित 35,500 रुपये और बिना बेड 32,100 रुपये का पैकेज होगा. वहीं 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड 17,600 रुपये प्रति बच्चा शुल्क तय किया गया है.

ऐसे करें बुकिंग

आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया इस टूर पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी. इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीट बुक करा सकते हैं.' उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री 9236391909, 9305111765 और 9236391911 पर भी संपर्क कर सकते हैं. अगर आप मानसून में ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन का अनुभव लेना चाहते हैं तो समय रहते बुकिंग कराना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.