वर्दी उतारकर महफिल में... सुल्तानपुर में सिंगर संजय यदुवंशी के घर देर रात पहुंची पुलिस, उन्होंने तल्ख लहजे में दिया ये चैलेंज!

सुल्तानपुर में पुलिस की देर रात दबिश के बाद अवधी गायक संजय यदुवंशी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला और विधानसभा के सामने धरने की चेतावनी दी.

Singer Sanjay Yaduvanshi/ FB

Singer Sanjay Yaduvanshi/ FB

Google CTA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित उघड़पुर गांव (अहिरन का पुरवा) में देर रात अवधी गायक और चर्चित यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस कार्रवाई के समय घर पर मौजूद न रहने वाले संजय यदुवंशी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक आक्रामक पोस्ट कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. संजय ने पुलिस पर देर रात घर की दीवार फांदकर दाखिल होने, परिजनों से गाली-गलौज और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें...

संजय यदुवंशी ने दिया ये चैलेंज!

संजय यदुवंशी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लिखा, "धम्मौर के एसएचओ मेरी गैरमौजूदगी में रात 12 बजे घर में बोल रहे हैं कि संजय चाहिए. क्या संजय के खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट है, क्या उसने कोई हत्या या अपहरण किया है? ऐसी कोई गंभीर धारा नहीं है जिसमें पुलिस इस तरह की बदसूली करे. ये लोग संविधान के भक्षक बन गए हैं और कानून को कुचल रहे हैं." संजय ने तीखा हमला बोलते हुए आगे लिखा कि अगर इतना ही गुंडागर्दी का शौक है, तो कानून की वर्दी उतारकर महफिल में आइए. उन्होंने कहा कि वे कोई गैंगस्टर नहीं हैं, अगर कोई मुकदमा था तो पुलिस नोटिस भेजती या दिन में आती. संजय ने चेतावनी दी कि यदि इन पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें निलंबित नहीं किया गया, तो वे लखनऊ में विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे.

संजय पर जफरुल हसन के बेटे पर मारपीट का आरोप?

दूसरी तरफ, पुलिस प्रशासन ने संजय यदुवंशी के आरोपों को निराधार बताया है. पुलिस का कहना है कि नगर कोतवाली में जफरुल हसन के बेटे शबीब रजा के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मुकदमे में संजय यदुवंशी वांछित हैं और कोर्ट से जारी वारंट की तामील कराने के लिए ही पुलिस टीम उनके घर पहुंची थी. क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने स्पष्ट किया कि पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है. वहीं, संजय यदुवंशी के पिता ने भी एक वीडियो जारी कर पुलिस द्वारा बेटों के एनकाउंटर किए जाने की आशंका जताई है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: पिता को एनकाउंटर का डर... देर रात अवधी सिंगर संजय यदुवंशी की तलाश में दीवार फांदकर घर में घुसी सुल्तानपुर पुलिस, क्या है मामला?