यूपी के किन 10 शहरों में सबसे ज्यादा खराब है हवा? AQI ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

आयशा शेख़

• 06:12 PM • 05 Nov 2026

यूपी में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, गजरौला का AQI 407 तक पहुंच गया. अनपरा, नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद की हवा भी खराब है. देखिए 5 नवंबर को सबसे ज्यादा प्रदूषित 10 शहरों की लिस्ट.

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ने लगी है. कई शहरों में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से परेशान लोगों को खराब हवा में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें...

5 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे जारी CPCB की एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक, यूपी के कई शहरों में AQI खराब से लेकर बेहद खराब स्तर तक दर्ज किया गया. कुछ शहरों की हवा की स्थिति तो दिल्ली-एनसीआर के दूसरे शहरों जैसी ही चिंताजनक दिखाई दी. रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े पिछले 24 घंटे के औसत पर आधारित हैं.

5 नवंबर को यूपी के सबसे प्रदूषित 10 शहरों की लिस्ट

बुलेटिन में दर्ज उत्तर प्रदेश के शहरों के AQI की तुलना करने पर सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले 10 शहरों की सूची सामने आती है. इसमें पश्चिमी यूपी के कई शहर शामिल हैं. सोनभद्र का अनपरा भी इस सूची में दूसरे नंबर पर है. सूची में सबसे ऊपर गजरौला है, जहां AQI 407 दर्ज किया गया.

जिलेवार कहां कितनी खराब है हवा?

1. अमरोहा: गजरौला में AQI 407, हवा गंभीर श्रेणी में

अमरोहा जिले के गजरौला में 5 नवंबर को प्रदेश की सबसे खराब हवा दर्ज की गई. यहां AQI 407 रहा. CPCB के पैमाने पर 401 से 500 के बीच का AQI गंभीर श्रेणी में आता है. इसका मतलब है कि प्रदूषण का असर केवल पहले से बीमार लोगों तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि स्वस्थ लोगों को भी परेशानी हो सकती है.

2. सोनभद्र: अनपरा में AQI 343

सोनभद्र के अनपरा में AQI 343 दर्ज किया गया. यहां हवा बहुत खराब श्रेणी में रही. गजरौला के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा.

3. बुलंदशहर: AQI 287 के साथ तीसरे नंबर पर

बुलंदशहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 287 दर्ज किया गया. यहां हवा खराब श्रेणी में रही. इस शहर में PM10 सबसे प्रमुख प्रदूषक रहा.

4. गाजियाबाद: मोदीनगर में AQI 284

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में AQI 284 दर्ज किया गया. यहां हवा खराब श्रेणी में रही. रिपोर्ट के मुताबिक, PM2.5 सबसे प्रमुख प्रदूषक था. इसका मतलब है कि हवा में बेहद छोटे कणों की मौजूदगी ज्यादा रही. मोदीनगर के अलावा गाजियाबाद शहर भी टॉप-10 में शामिल है. 

5. गौतमबुद्ध नगर: नोएडा में AQI 283

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में AQI 283 दर्ज किया गया. यहां भी हवा खराब श्रेणी में रही. रिपोर्ट में PM2.5 को प्रमुख प्रदूषक बताया गया है. 

6. बागपत: बड़ौत में AQI 270

बागपत जिले के बड़ौत में AQI 270 दर्ज किया गया. यहां भी हवा खराब श्रेणी में रही. PM2.5 को सबसे प्रमुख प्रदूषक बताया गया है. 

7. मेरठ: AQI 266

मेरठ में AQI 266 दर्ज किया गया. यहां भी हवा खराब श्रेणी में रही. PM2.5 सबसे प्रमुख प्रदूषक रहा. 

8. गाजियाबाद: AQI 263

गाजियाबाद शहर में AQI 263 रहा. यहां भी हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई. PM2.5 को प्रमुख प्रदूषक बताया गया.

9. बुलंदशहर: खुर्जा में AQI 246

बुलंदशहर जिले का खुर्जा भी खराब हवा वाले शहरों में शामिल है. यहां AQI 246 दर्ज किया गया. PM2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा. 

10. गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में AQI 238

गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में AQI 238 दर्ज किया गया. यहां भी हवा खराब श्रेणी में रही. PM2.5 प्रमुख प्रदूषक था. 

बाकी शहरों की स्थिति भी जान लीजिए

  • हापुड़: AQI 217, खराब श्रेणी.
  • फतेहपुर सीकरी: AQI 218, खराब श्रेणी.
  • मुजफ्फरनगर: AQI 207, खराब श्रेणी.
  • कानपुर: AQI 203, खराब श्रेणी.
  • आगरा: AQI 195, मध्यम श्रेणी.
  • लखनऊ: AQI 188, मध्यम श्रेणी.
  • मुरादाबाद: AQI 199, मध्यम श्रेणी.
  • बरेली: AQI 133, मध्यम श्रेणी.
  • फिरोजाबाद: AQI 133, मध्यम श्रेणी.
  • वाराणसी: AQI 138, मध्यम श्रेणी.
  • प्रयागराज: AQI 127, मध्यम श्रेणी.
  • गोरखपुर: AQI 87, संतोषजनक श्रेणी.
  • झांसी: AQI 67, संतोषजनक श्रेणी.
  • रायबरेली: AQI 70, संतोषजनक श्रेणी.

ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को भी दिया जवाब