लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है. प्रदेश की 33 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इंडेंट जारी कर दिया है. गन्ना विकास विभाग ने बताया कि प्रदेश की 09 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, इनमें सहकारी क्षेत्र की 01, निजी क्षेत्र की 08 चीनी मिलें शामिल हैं. प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 03 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 01, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 02, लखनऊ परिक्षेत्र की 03 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है.
यह भी पढ़ें- यूपी में 565 KM के 3 नए एक्सप्रेसवे की तैयारी, 650 गांवों से गुजरेगा नेटवर्क, इन जिलों को मिलेगा फायदा
ADVERTISEMENT
इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य चीनी मिलों द्वारा अपना पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गई हैं और 24 चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया गया है, जिनका दीपावली से पूर्व शुरू होना प्रस्तावित है. अन्य चीनी मिलें अपना पेराई सत्र दीपावली त्योहार के पश्चात शुरू करेगीं.
यह भी पढ़ें- यूपी में पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा तोहफा, CM योगी ने भत्तों में की बढ़ोतरी, मोटरसाइकिल के 1000 और सिम के लिए मिलेंगे 2500 रुपये
विभाग ने सभी चीनी मिलों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपने-अपने आवंटित क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुए समय से संचालन सुनिश्चित करे.
ADVERTISEMENT











