UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है. बारिश का दौर थमने के बाद अब राज्य में कोहरे का कहर शुरू हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार कल 3 नवंबर 2026 को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है. इसके साथ ही IMD ने कल के लिए वेदर से संबंधित कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि जानकारी के अनुसार सुबह के समय प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT
पश्चिमी और पूर्वी यूपी का मौसम
कल 3 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहेगा. बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि कल पूरा प्रदेश में कल सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है.
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर थमा रहा और मौसम सूखा रहा. हालांकि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा जरूर देखा गया है.
अगले कुछ दिनों का तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम की ठंडक थोड़ी और बढ़ जाएगी.
यह भी पढ़ें: 1 नवंबर से लागू हुआ टोल का नया नियम, जानिए कहां 1500 रुपये में मिलेगा पास?
ADVERTISEMENT











