यूपी में मिशन-2027 के लिए बीजेपी तैयार, पीएम मोदी कमिश्नरी और अमित शाह बूथ लेवल पर संभालेंगे मोर्चा

अभय राठौर

02 Nov 2026 (अपडेटेड: 02 Nov 2026, 12:36 PM)

BJP Mission 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी की योजना के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की हर कमिश्नरी में रैली करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्षेत्रवार सभाएं और बूथ सम्मेलन करेंगे.

BJP Election Preparation

BJP Election Preparation

Google CTA

BJP Mission 2027: यूपी में आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. 'मिशन-2027' को फतह करने के लिए भाजपा की पूरी मशीनरी अब जमीन पर उतरने जा रही है. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को लेकर अपनी आगे की रणनीति तैयार कर ली है. यह रैलियां बूथ लेवल से लेकर मंडल स्तर पर आयोजित की जाएंगी. जिसकी शुरूआत 20 नवंबर 2026 के बाद हो जाएंगी. 

यह भी पढ़ें...

पीएम मोदी करेंगे कमिश्नरी स्तर पर रैलियां

यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक व्यापक योजना तैयार की है. रणनीति के तहत, पीएम मोदी उत्तर प्रदेश की हर एक कमिश्नरी में चुनावी रैलियां करेंगे. इन रैलियों का आयोजन कमिश्नरी स्तर पर किया जाएगा, जिससे प्रदेश के बड़े हिस्से के मतदाताओं को सीधे तौर पर साधा जा सके.

अमित शाह संभालेंगे चुनावी मोर्चा

प्रधानमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी यूपी में चुनावी मोर्चा संभालते हुए नजर आएंगे. पहले चरण की योजना के तहत, अमित शाह क्षेत्रवार सभाएं और बूथ सम्मेलन करेंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए वे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों को धार देंगे.

राजनाथ और नितिन नवीन भी करेंगे सभाएं

पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा भाजपा के कई अन्य दिग्गज नेता भी प्रदेशभर में चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पूरे उत्तर प्रदेश में चुनावी सभाएं और विभिन्न कार्यक्रम करेंगे. 

भाजपा इन कार्यक्रमों की शुरूआत 20 नवंबर के बाद शुरू कर देगी. इन कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी मिशन-2027 को फतह करने के लिए बूथ लेवल से लेकर मंडल लेवल पर रैलियां और सभाएं करके मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगी. 

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष का युवा नेता नाचने वाले बंदर जैसा...' बृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर विवादित बयान, विदेशी फंडिंग को लेकर भी लगाए आरोप