UP Farmer Compensation: उत्तर प्रदेश में साइक्लोन अर्नब के कारण अचानक आई भारी बारिश हुई है, जिसके जद में कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है. अब प्रदेश की सरकार ने ऐसे किसानों को बड़ी राहत देने का ऐलान कर दिया है. बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का गंभीरता से संज्ञान लिया है. उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत फील्ड में उतरकर किसानों की खराब हुई फसलों का सही से आकलन करें, और अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए. सीएम ने साफ कहा है कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है.
ADVERTISEMENT
तय सीमा से ज्यादा नुकसान होने पर भी मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर फसल का नुकसान तय मुआवजे की सीमा से ज्यादा है, तो भी किसानों को हर हाल में राहत पहुंचाई जाए. ऐसी स्थिति आने पर फील्ड में काम कर रहे अधिकारी तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नुकसान की असली स्थिति के बारे में बताएं, ताकि किसानों को जरूरी आर्थिक सहायता मिल सके.
संवेदनशीलता के साथ काम करें अधिकारी
सीएम योगी ने अधिकारियों को साफ तौर पर हिदायत दी है कि नुकसान के आकलन और मुआवजा बांटने की प्रक्रिया में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए. उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी प्रभावित किसान सरकार की इस राहत से अछूता न रहे. फसल के नुकसान की जांच से लेकर किसानों के बैंक खाते में मुआवजा पहुंचने तक की प्रक्रिया में कोई बेवजह की देरी नहीं होनी चाहिए.
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी ये जानकारी
किसानों के हित में लिए गए इस बड़े फैसले की जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया पर भी दी है. विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि मुख्यमंत्री जी ने चक्रवात 'अर्नब' से हुई अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं. विभाग ने जानकारी दी है कि सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द मुआवजा बांटने और तय सीमा से अधिक नुकसान होने पर भी किसानों को राहत सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.
यह भी पढ़ें: आजम खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, ED ने जौहर यूनिवर्सिटी फंडिंग मामले में की थी गिरफ्तारी
ADVERTISEMENT











