यूपी में कल हल्की बारिश के साथ छाएगा कोहरा, सुबह-शाम बढ़ेगी सर्दी, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

अभय राठौर

31 Oct 2026 (अपडेटेड: 31 Oct 2026, 07:06 PM)

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं.

UP Weather

UP Weather

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के अवशेष और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में कल बारिश और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 1 नवंबर 2026 को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं. हालांकि बारिश या तूफान को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है.   

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी और पूर्वी यूपी का मौसम

कल 1 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. यहां भी सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरा देखने को मिल सकता है.

बारिश को लेकर अलर्ट नहीं

उत्तर प्रदेश में कल मौसम सामान्य रहेगा. प्रदेश में कल बारिश और तेज हवाओं के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है.  हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.   

इन जिलों में हो सकती है बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिन इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का अनुमान है. इनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया और आसपास के जिले शामिल हैं. 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश आने वाले तीन दिनों तक दिन के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो अगले 4 से 5 दिनों तक इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे सुबह और शाम की हल्की ठंड का अहसास बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: आजम खान और अब्दुल्लाह आजम की रिहाई का रास्ता साफ, दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट ने जारी किया रिलीज ऑर्डर