UP Weather: बारिश-आंधी-ओले और बिजली... कल पूरे यूपी में मौसम मचाएगा तांडव, IMD ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट

अभय राठौर

• 07:22 PM • 29 Oct 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में कल तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है, जबकि पश्चिमी यूपी में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट है.

UPTak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में सर्दियों के आगमन से पहले कल तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है. दरअसल दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह अचानक बदलाव हुआ है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग ने कल के लिए प्रदेश में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के सभी हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

पश्चिमी यूपी में भी बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट  जारी किया गया है. इसके अलावा कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का भी अनुमान है. 

पश्चिमी और पूर्वी यूपी का मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है. यूपी के इस क्षेत्र में तेज झोंकेदार हवाओं और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर जमकर बारिश होने का अनुमान है. पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और इसके आस-पास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इन सभी जिलों में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और आस-पास के क्षेत्रों में ओले गेर सकते हैं. जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

तेज हवाओं के साथ गिरेगी बिजली

प्रदेश के कई जिलों में कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की पूरी संभावना है.

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के तापमान दृष्टिकोण के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आएगी और उसके बाद यह फिर से इतना ही बढ़ सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: UP MLC Result: पहले किसके पास थी सीट और अब किसे मिल गई, सपा-भाजपा को कितनी-कितनी सीटें मिली?