यूपी के इन जिलों में गिर सकती है बिजली, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

यूपी तक

• 07:00 AM • 06 Oct 2026

उत्तर प्रदेश में 6 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है.

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 6 अक्टूबर को मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें...

ऐसे में कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है.  

किन जिलों में बारिश के आसार?

लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मेरठ, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के जिलों में मौसम में बारिश की संभावना है. पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है.

इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

6 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और बलिया का नाम शामिल है. 

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम का बदलाव सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहने वाला है. 7 और 8 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. 9 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश या बौछार पड़ सकती है. 10 अक्टूबर को प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 11 अक्टूबर तक मौसम के दोबारा शुष्क होने की संभावना जताई गई है.

तापमान में भी आएगा बदलाव

अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान में फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है. हालांकि अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें - आकाश आनंद की बीएसपी में वापसी, मायावती ने फिर बनाया नेशनल कन्वीनर