Central Reserve Police Force ने साल 2026 के लिए कांसटेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन एवं पायनियर विंग) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है. 10वीं पास और आईटीआई योग्य उम्मीदवार देशभर से आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को पूरे भारत में नियुक्ति दी जाएगी और उन्हें पे लेवल-3 के तहत ₹21700 से ₹69100 तक वेतन मिलेगा.
ADVERTISEMENT
इन इन पदों पर निकली भर्ती
भर्ती में ड्राइवर, कुक, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर,टेलर,सफाई कर्मचारी,और वासरमैन समेत कई ट्रेड शामिल किए गए हैं. ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 साल और अन्य अधिकांश पदों के लिए 18 से 23 साल आयु सीमा तय की गई है. चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल होंगे. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है. जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है. विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी है ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके.
इन तारीखों का रखें ख्याल
1. आवेदन शुरू: 20 अप्रैल 2026
2.आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
3.शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
4.आवेदन सुधार (Correction Window): 23 मई 2026 तक
5.परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है. कुछ तकनीकी ट्रेडों के लिए आईटीआई प्रमाणपत्र, अनुभव या वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी अनिवार्य किया गया है. ड्राइवर पद के लिए भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी रहेगा.
आयु सीमा
ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
अन्य अधिकांश पद: 18 से 23 वर्ष.
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी:
1. Physical Efficiency Test (PET)
2. Physical Standard Test (PST)
3. Computer Based Test (CBT)
4. Trade / Skill Test
5. Document Verification
6. Medical Examination
शारीरिक दक्षता परीक्षा
पुरुष उम्मीदवारों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए अलग मानक तय किए गए हैं. PST में लंबाई एवं सीने की माप की जांच होगी। ट्रेड के अनुसार स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा.
वेतन एवं सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-3 के अंतर्गत ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता, राशन भत्ता, चिकित्सा सुविधा, जोखिम भत्ता एवं अन्य केंद्रीय सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे.
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
शैक्षणिक प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
आधार कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस / ITI प्रमाणपत्र (संबंधित ट्रेड हेतु)
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT









