UP SI Result 2026 OUT: UP SI की लिखित परीक्षा का आ गया रिजल्ट, सेलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को अब ये करना होगा

दीक्षा सिंह

07 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP SI Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPBPB) ने SI भर्ती 2026 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

UP SI Result 2026 OUT

UP SI Result 2026 OUT

Google CTA

UP SI Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर यानी SI भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.  बता दें कि ये परीक्षा 14 और 15 मार्च को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इस ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in या  siupexam25.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

कैसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले ऑफिशियल लिंक siupexam25.com पर जाएं.

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.

लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

परीक्षा में पास उम्मीदवार को क्या करना होगा?

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले दो महत्वपूर्ण पड़ावों से गुजरना होगा. सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक माप (जैसे ऊंचाई और सीना) की प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. बता दें कि जो अभ्यर्थी क्यूमेंट वेरिफिकेशन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में सफल होंगे उन्हें दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षणों के लिए जून में बुलाया जाएगा. 

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दोनों के नियमों को समझेंगे। इसे दो हिस्सों में देखते हैं. 

1. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 

लिखित परीक्षा और PST में सफल होने के बाद आपको अपनी दौड़ की क्षमता साबित करनी होगी. इसके लिए मानक इस प्रकार हैं.

पुरुष अभ्यर्थी: 4.8 किलोमीटर की दौड़, अधिकतम 28 मिनट में.

महिला अभ्यर्थी: 2.4 किलोमीटर की दौड़, अधिकतम 16 मिनट में.

नोट: यह परीक्षा केवल 'क्वालीफाइंग' होती है, यानी आपको इसे तय समय के भीतर पूरा करना अनिवार्य है.इसके लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं मिलते.